इन 5 चीजों को खाने से शरीर को तुरंत मिलती है ऊर्जा

इन 5 चीजों को खाने से शरीर को तुरंत मिलती है ऊर्जा

सेहतराग टीम

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपना ख्याल अच्छे से नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में लोग क्या करें ये बड़ा सवाल है। ऐसी स्थिति में लोगों को अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आखिर कौन से फूड खाने इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। तो आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में-

पढ़ें- इन बीमाारियों में रामबाण दवा की तरह काम करता है गाय के घी का सेवन

इन 5 चीजों को खाने से तुरंत मिलेगी एनर्जी (Eat These Amazing Foods and Fruits to Get Instant Energy in Hindi):

अनार

अनार भी शरीर में ऊर्जा का तुरंत संचार करता है। इसके साथ ही जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है वो भी दूर करता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि डायबिटीज पेशेंट कभी भी अनार का सेवन ना करें। 

केला

 केला खाने से भी इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। केला ज्यादातर लोगों को बहुत पसंद होता है। इसके साथ ही ये आपको बाजार में ज्यादा महंगा भी नहीं मिलता। यानि कि ये हर इंसान की पहुंच में होता है। केले में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये सभी गुण शरीर की थकान को दूर करते हैं और कमजोरी भी दूर होती है। 

तुलसी की चाय

तुलसी बहुत ही गुणकारी होती है। तुलसी की पत्तियों को चाय में डालकर बनाने से भी कमजोरी, थकान, सिरदर्द से राहत मिलती है।

सेब 

बाजार में सेब 12 महीना मिलता है। ऐसे में अगर आपको लो एनर्जी महसूस हो रहा है तो आप तुरंत सेब खा लें। सेब खाने से शरीर में तुरंत एनर्जी आती है। इसके साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। जो आपको कई और बीमारियों से बचाने का काम भी करता है। इसके साथ ही ये आपके शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।

किशमिश

किशमिश शरीर में इंस्टेंट एनर्जी देता है। इसे आप दूध में उबालकर ले सकते हैं या फिर ऐसे भी खा सकते हैं। इसके साथ ही इसे खाने से आयरन भी भरपूर मात्रा में शरीर में पहुंचता है। साथ ही अगर किसी के शरीर में खून की कमी है तो इसे खाने से भी उन्हें फायदा होगा।

 

इसे भी पढ़ें- 

सेहत के लिए फायदेमंद है मेथी का साग, ये रहे कमाल के 5 स्वास्थ्य लाभ

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।